फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा उठाने वाले टेंपो को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर कूड़ा उठाने वाले टेंपो को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। शहर में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए चार नये टेंपो को नपा चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए इन टेंपो पर हर समय संदेश बजेगा। अमनदीप कौर ने बताया कि इन टेंपो के ऊपर लाउड स्पीकर लगाया गया है। ये टेंपो मोहल्ले में जाकर जनता को आवाज देकर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने व कूड़ा उठाने के लिए अभी तक वाहनों की कमी थी। नगरपालिका धीरे धीरे वाहनों को प्रबंध कर उसे जनता की सेवा में लगा रही है। शीघ्र ही शहर वे पार्कों के लिए भी कूड़ेदानों का प्रबंध किया जाएगा। सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील कुमार, राजेश शर्मा, बलकार बल्लू, नीतू, रिम्पल रानी, राजेश ठाकुर, कमल चौधरी, रमेश वर्मा जोगिंदर सिंह, बी आई धर्मेंद्र, दरिया राम, गेजा राम, बिन्दर पाल, वेदराज, बलकार कारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें