फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेक से उछलकर सड़क पर गिर बुरी तरह से हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड ब्रेक से उछलकर सडक़ पर गिर बुरी तरह से हुआ घायल
विज्ञापन


गुहला-चीका। वीरवार शाम को चीका पटियाला रोड़ पर थाना के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए नाके से बच कर शार्टकट निकलते हुए युवक स्पीड ब्रेकर से उछल कर सड़क पर जा गिरा। जिससे युवक के बाजू व सीर में गहरी चोट आई है, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन

गांव खुशहाल माजरा का युवक बलजिंद्र सिंह पुलिस नाके से बचने के लिए साथ लगती कालोनी की सड़क से गुजरने लगा तो वहां पर बने एक स्पीड ब्रेकर को वह देख नहीं पाया। ब्रेकर पर उछलने से युवक सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। बलजिंद्र सिंह को सड़क पर गिरा देख दर्जनों लोग एकत्रित हो गए लेकिन किसी ने भी उसकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। इसी दौरान प्रमुख समाज सेवी नोदी चीका को दुर्घटना का पता चला। नोदी तुरंत एंबुलेंस ले घटना स्थल पर पहुंचा और घायल बलजिंद्र सिंह को महावीर दल अस्पताल में पहुंचाया। बलजिंद्र सिंह की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यहां भी नोदी ने आगे आते हुए घायल को पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचाया और उसका इलाज शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें