फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से जिले के 21 प्राइमरी स्कूल होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्देश जारी किए गए है। इसके बाद जिले के 21 प्राइमरी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ डीईईओ कार्यालय की ओर से जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को विद्यालय से संबंधित रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय में सौंपने के आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में शुरू होने वाले नए सत्र से जिले के 21 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं को विभाग ने बंद करने का निर्णय लिया है। ये वे स्कूल हैं जिनमें 25 से कम विद्यार्थियों की संख्या है। इनमें से गुहला और सीवन के राजकीय प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। कोविड-19 के बाद एक साल बाद खुले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। इसके बाद विभाग ने ये भी फैसला लिया है कि इन स्कूलों में एक किलोमीटर की दूरी तक अन्य सरकारी स्कूल हैं तो इन्हें उसमें समायोजित किया जाएगा। वहीं अगर स्कूल नहीं है तो इन्हें बंद किया जाएगा। इसी आधार पर जिले के 21 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं, इनमें एक किलोमीटर की दूरी तक कोई प्राइमरी स्कूल नहीं है। जिन्हें विभाग की ओर से बंद करने को लेकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। साथ ही अध्यापकों को दूसरे स्कूलों में तैनात किया जाएगा। पिछले साल भी सीवन के आधा दर्जन स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था। लेकिन उस वक्त स्कूल विभाग के मापदंडों पर खरा उतरे।
विभाग के रिकॉर्ड अनुसार इस समय जिले में 373 प्राइमरी स्कूल हैं। आगामी अप्रैल माह में 21 स्कूलों के बंद होने के बाद जिले में 352 प्राइमरी स्कूल शेष रहेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने कहा कि विभाग के आदेशानुसार प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम है, उन्हें बंद किया जाएगा। वहीं अगर किसी स्कूल की एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा स्कूल स्थित है तो उन दोनों को एक स्कूल में समायोजित किया जाएगा। इसके बाद आगामी आदेशों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें