फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भानपुरा में पानी का संकट, ग्रामीणों ने की ट्यूबवेल लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। उसने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अब गर्मी का प्रकोप शहर के बाद गांवो में देखने को मिल रहा है। गांव भानपुरा में पिछले करीब एक महीने से नहरी पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में दो नहरी पानी टैंक है, यह दोनों टैंकर ही करीब एक महीने से सूखे पड़े हैं। जिस नहर से गांव में पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है, वह भी पिछले काफी दिनों से सूखी पड़ी है। इसके अलावा सप्लाई के लिए ट्यूबवेल भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वे कई बार सरपंच के साथ अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीण होशियार सिंह, ईश्वर, चंद्रहास, धर्मेंद्र व बलकार का कहना है कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही हर बार यह समस्या गहरा जाती है। पेयजल के लिए लोगों को अपने पड़ोसियों के घरों में लगे निजी सबमर्सिबल पंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। इनका पानी पीने लायक नहीं है, लेकिन मजबूरन उनको पीना पड़ रहा है, जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग की ओर से जल्द ट्यूबवेल लगवाया जाए, ताकि गांव की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन

गांव की तीन हजार से ज्यादा आबादी परेशान :
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन हजार से ज्यादा आबादी है। गर्मी में पीने का पानी नहीं मिलने के कारण वे खुद तो परेशान रहते हैं, साथ में नहर में पानी नहीं आने से मवेशियों को पानी पिलाने और नहलाने में भी दिक्कतें आती हैं। 15-20 दिन पहले ही उन्होंने पानी की शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी थी, आश्वासन के बाद भी उनकी परेशानी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
जल्द करवाएंगे समाधान :
जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन वी. के. गुप्ता ने कहा कि गांव में पानी की किल्लत का मामला उनके संज्ञान में है। जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई सुचारू करवा कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें