फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर रेस में परमजीत ने 40 सैंकेड में रेस पूरी कर बनाया नया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 मीटर रेस में परमजीत ने 40 सेकंड में रेस पूरी कर बनाया नया कीर्तिमान
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत
फोटो नंबर-05 से 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय 58वें खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिसका उद्घाटन आरजी ट्रस्ट दिल्ली के चेयरमैन राजेश गोयल ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा कॉलेज ध्वजारोहण व गुब्बारे छोड़कर हुई।
प्रतियोगिता की शुरुआत में 1500 मीटर रेस आयोजित की गई। इसमें सायंकालीन सत्र के विद्यार्थी परमजीत ने 40 सेकंड में कॉलेज का रिकॉर्ड तोड़ा। प्रतियोगिता के पहले दिन में 400, 1500 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा करवाई गई। पहले दिन के कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने कॉलेज लाइब्रेरी के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। मुख्यातिथि राजेश गोयल ने 135 छात्रों को 4 लाख 17 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। जिसमें से दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति उन्होंने निजी कोष से प्रदान की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एससी अरोड़ा, डॉ. कमलेश संधु, डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. सीबी सैनी मौजूद रहे। अंत में आरवीएस व प्रबंधक समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, आरवीएस के उपप्रधान अश्वनी शोरेवाला, महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, मनोहर मंगल, नवनीत गोयल व प्राचार्य डॉ. एसके गोयल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम :
प्रात:कालीन सत्र आर्ट्स एवं कॉमर्स में 400 मीटर रेस में संदीप प्रथम, 400 मीटर में सुदेश प्रथम, 1500 मीटर रेस में लड़कों में संदीप प्रथम, लांगजंप में परमजीत प्रथम, विज्ञान विभाग 400 मीटर में गुरमीत प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज सायंकालीन सत्र में 1500 मीटर में प्रदीप प्रथम, शॉर्टपुट में ज्योति प्रथम, 400 मीटर में पूजा प्रथम, हाईजंप में जयभगवान प्रथम, 400 मीटर लड़कों में प्रदीप प्रथम, 200 मीटर में पूजा प्रथम, लांगजंप में सुमन प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन 1500 मीटर में नवीन प्रथम, 400 मीटर में मंजू प्रथम, 400 मीटर लडक़ों में नवीन प्रथम, 200 मीटर में मंजू प्रथम, लांगजंप में मंजू प्रथम, शॉर्टपूट में करुणा प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेेसी में 1500 मीटर में सचिन प्रथम, 400 मीटर में अमन प्रथम, लड़कियों की 400 मीटर में ममता प्रथम, इशिका द्वितीय, याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें