फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा के बाद आचार सहिंता लगते ही शहर से प्रचार सामग्री हटाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगते ही उतरने लगे होर्डिंग्स
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने शहर में चलाया होर्डिंग्स और बैनर हटाने का अभियान
फोटो नंबर-29 व 30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार शाम को चुनाव आयोग द्वारा 17वीं लोकसभा चुनावों की घोषणाओं के बाद नप की ओर से तुरंत प्रभाव से शहर में पोस्टर हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों के आदेशों के बाद नप कर्मचारियों ने शहर में विभिन्न चौक चौराहों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व अन्य पोस्टरों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

नप कर्मचारियों ने पूरे शहर का दौरा किया। पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, कमेटी चौक, अंबाला रोड, ढांड रोड व करनाल रोड पर सहित अन्य जगहों लगाए गए प्रचार सामग्री को उतार कर अपने कब्जे में लिया गया। इस कार्य में नप के 10 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर चाहत लोट ने बताया कि नप के आला अधिकारियों ने चुनाव की घोषणा होते ही उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया था। जिसके बाद उन्होंने में शहर में लगाई गई प्रसार सामग्री के साथ पोस्टरों को उतारने के निर्देश दिए। जिसके तहत रात को 8 बजे पोस्टरों को उतारने का कार्य किया गया। इस मौके पर ईश्वर, संदीप, अजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें