फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर कब्जे के लिए भटकते रहे महंत दूजपुरी, दूसरे पक्ष ने भी की डीसी से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर कब्जे के लिए भटकते रहे महंत दूजपुरी, दूसरे पक्ष ने भी की डीसी से मुलाकात
विज्ञापन

सुरक्षा ना मिल पाने के कारण नहीं मिल पाया महंत दूजपुरी को कब्जा
दूसरे पक्ष ने कहा- मामले की सीटीएम के माध्यम से दोबारा करवाई जाए जांच
गांव में पहुंचे महंत दूजपुरी तो तनाव की स्थिति बनी, बाद में महंत के निकलने पर पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस
फोटो नंबर 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बाबा लदाना में डेरा बाबा राजपुरी में कोर्ट के फैसले के बाद कब्जे को लेकर महंत दिन भर भटकते रहे। लेकिन उन्हें पुलिस सुरक्षा न मिलने व प्रशासनिक ढुलमुल रवैये के कारण कब्जा नहीं मिल पाया। वहीं डेरे के दूसरे पक्ष ने भी शनिवार को डीसी से मुलाकात करके मामले की दोबारा से जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुबह महंत दूजपुरी डेरे में भी पहुंच गए। अचानक उनके डेरे में पहुंचने के कारण भारी संख्या में गांव के लोग डेरे की ओर पहुंचे। इसी बीच महंत वहां से निकल गए। जिस कारण सूचना मिलते ही डेरे पर पहुंचे प्रशासनिक अमले को राहत की सांस ली। गांव वासी रमेश मैहरा, राजिंद्र शर्मा, रामबूल, बजिंद्र, रघबीर, सतीश, राजेश, सुरेश पूर्व सरपंच, शेरा, पवन, धर्मपाल, सतीश, विक्रम ने बताया कि डेरे पर कब्जे दिलवाने के लिए वे सुबह एसएचओ सदर से मिले। एसएचओ बताया कि वह जल्द ही सुरक्षा मुहैया नहीं करवा सकते। इसके बाद वे एसपी से मिलने पहुंचे। जहां से उन्हें डीसी धर्मबीर सिंह की अनुमति लाने को कहा गया। जब वे डीसी से मिले तो उन्होंने कहा कि एसपी छुट्टी पर हैं। उन्होंने शनिवार को बाबा दूजपूरी को गद्दी पर बैठा दिया है। लेकिन डेरे की सारी संपत्ति पर जिला प्रशासन द्वारा ताला लगाया गया है। जिसकी चाबी नायब तहसीलदार के पास है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दूसरा पक्ष बाबा प्रेमपुरी के समर्थक डीसी से मिले। उन्होंने डीसी से मांग करते हुए कहा कि इस फैसले की जांच दोबारा सीटीएम से करवाई जाए।
डीसी धर्मबीर सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष उनसे मिले हैं। महंत दूजपुरी के पक्ष में आए फैसले को शीघ्र लागू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें