ट्रांसफार्मर गिरने की कगार पर, किसी भी समय हो सकता बड़ा हादसा
फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। बलबेहड़ा रोड़ रविदास दास मंदिर के पीछे लगे एक ट्रांसफार्मर गिरने की कगार पर है। जिससे इसके गिरने पर किसी भी समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। खस्ता हाल खंभों पर खड़ा यह ट्रांसफार्मर हर समय किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। महासिंह मार्केट के दुकानदार साहब सिंह, प्रवीन, जंगीर सिंह, प्रदीप कुमार, मौनी, गुरमेल सिंह, करतार सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, जयपाल व सोनू ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर मैन मार्केट में लगा हुआ है। इसके खंभे इतने अधिक टेढ़े हो चुके है कि किसी भी समय टूट सकते हैं और ट्रांसफार्मर आने जाने वाले लोगों के ऊपर गिर सकता है। दुकानदारों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के खंभे बदलवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं होती। इन लोगों ने कहा कि यदि इस ट्रांसफार्मर की वजह से कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी जिम्मेवार होंगे।
ट्रांसफार्मर के खंभे टेढ़े होने संबंधी मेरे पास किसी प्रकार की सूचना नहीं है। मैं कार्यालय से बाहर हूं। कल कार्यालय आकर इसकी जानकारी लूंगा और खंभों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
राहुल वर्मा, एसडीओ बिजली बोर्ड चीका।