फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के कटों से परेशान है लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के कटों से परेशान हैं लोग
विज्ञापन

फोटो नंबर-17
राजौंद। बिजली के कटों से परेशान दुकानदारों ने विद्युत प्रसारण निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि दिन में बिजली मात्र डेढ़ घंटा आती है जिससे हाथ दस्ती काम करने वाले दुकानदारों का धंधा पूरी तरह चौपट होकर रह गया है। दुकानदार मामू, काला, रमेश, जोनी, गुरनाम सिंह ने बताया कि सभी हाथ दस्ती काम करने वाले दुकानदार, आटा चक्की, आरा आदि के कार्य बिजली पर निर्भर है। इन दुकानदारों को बिजली के कटों के कारण पूरा दिन खाली बैठना पड़ता है। बिजली न होने के कारण कई बार तो ग्राहक बिना काम करवाए वापस चले जाते है। दुकानदारों ने बताया कि बिजली दिन में एक बजे से ढाई बजे तक दी जाती है जिससे आटा चक्की, आरे पर काम करने वाले सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्योंकि मात्र डेढ़ घंटे में कार्य पूरा नहीं हो पाता। इन लोगों ने निगम के अधिकारियों से मांग की है कि नगर में दिन में 8 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें