गोशाला में की साफ-सफाई, चारे का किया प्रबंध
एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य पहुंचे थे नंदी गोशाला भैणी
फोटो संख्या-16
कैथल। एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन हरियाणा प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने रविवार सुबह नंदी गोशाला भैणी माजरा में साफ-सफाई की। गायों के लिए 10 पेटी गुड़, दलिया व आटे का प्रबंध किया और अपने हाथों से सदस्यों ने पशुओं को खिलाया।
नरेश कुमार ने बताया कि गोशाला में व्यापक स्तर पर गंदगी थी, जिससे कई पशु बीमार हो गए थे। टीम ने डीसी से मिलकर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने घायल पशुओं का इलाज किया। उन्होंने बताया कि नंदी गोशाला सुधार अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को साफ सफाई के साथ शहर के दानी सज्जनों के सहयोग से और टीम अपने स्तर पर भी पशुओं के खाने का लगातार प्रबंध कर रही है। इस मौके पर नंदी गोशाला के प्रधान रामलाल गर्ग, मनोज बंसल, मुकेश गर्ग, प्रेम मक्कड़, साहिल कुमार, प्रवीण मित्तल, पवन गोयल, राधेश्याम गोयल, सतपाल सिंगला, संजय सेतिया, गिरीराज मित्र मंडल सहित कई सदस्य मौजूद थे।
हरियाणा प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि जब तक गोशाला की स्थिति पूरी तरह सुधर नहीं जाती, तब तक ऑर्गेनाइजेशन सफाई अभियान के साथ गोशाला में पशुओं के लिए चारे सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाती रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी पशु चिकित्सक डा. गुलशन द्वारा टीम के साथ पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की।