फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में गलियां है संकरी, त्योहारी सीजन में निकलना होता है मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में गलियां है संकरी, निकलना होता है मुश्किल
विज्ञापन

अतिक्रमण से परेशानी, यातायात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग
तलाई बाजार से रेलवे गेट तक जाम का नहीं है कोई समाधान
फोटो नंबर-02 से 07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों की गलियां अधिक संकरी होने के कारण त्योहारी सीजन में राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर में कमेटी चौक से लेकर पुरानी सब्जी मंडी, मेन बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार व रेलवे गेट, छात्रावास रोड व भगत सिंह चौक का बाजार काफी संकरा है। जिससे यहां पर त्योहारी सीजन में जाम की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। लेकिन इस पर न तो ट्रैफिक पुलिस का कोई ध्यान है और न ही नगर परिषद इस समस्या के निपटारे के लिए कोई ठोस कदम उठाती है।
तलाई बाजार स्थित दुकानदार आशु ने बताया कि बाजार में लगने वाले जाम के कारण काफी परेशानी होती है। अधिकतर बाजारों में गलियां संकरी है। यहां समस्या तो तब बढ़ जाती है जब बाजार में भीड़ अधिक बढ़ जाती है। त्योहारी सीजन में तो यहां पर पूरा दिन ग्राहकों के उमड़ने से भीड़ अधिक होती है। जिससे जाम लगता है। इस सीजन में वाहनों को संकरी गलियों वाले बाजारों की एंट्री को बंद करना चाहिए।
विज्ञापन

राहगीर सुशांत चावला ने बताया कि मुख्य बाजार में एक तो गलियां बहुत संकरी है दूसरा यहां पर आने वाले ग्राहकों सहित अन्य दुकानदार तक भी अपने वाहनों को गली के दोनों और खड़ा कर देते है। जिससे आवाजाही में काफी कठिनाई होती है।
अश्वनी ग्रोवर ने कहा कि बाजार की गलियां भीड़ होने के बावजूद भी अतिक्रमण की स्थिति अधिक रहती है। इस समस्या को लेकर नगर परिषद कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। दूसरा दुकानदारों को त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिक्रमण कम करना चाहिए।
धीरज पकौड़े वाले ने कहा कि मुख्या बाजार में दो मुख्य चौक है। एक नौथा राम चौक व दूसरा सब्जी मंडी की ओर जाने वाला चौक, इन दोनों चौकों पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी है। जिससे राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी रहती है। त्योहारी सीजन को देखते हुए यदि इन चौको पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी तो यहां लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसएचओ सिटी मनदीप सिंह ने बताया कि दिवाली से तीन दिन पहले ही एसपी की अनुमति लेकर बाजारों में कर्मचारी तैनात कर यहां पर दो पहिया वाहनों व थ्री व्हीलरों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें