फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डपिंग यार्ड मामला: सफाई पर नगर परिषद की नहीं सुलझ रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग यार्ड मामला : सफाई पर नगर परिषद की नहीं सुलझ रही समस्या
विज्ञापन

जिला प्रशासन फल्गु मेले में व्यस्त, किसान मांगो को लेकर डंपिंग यार्ड पर डटे
शहरवासियों को कचरे के ढेरो का करना पड़ रहा सामना
फोटो नंबर-01 से 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड की समस्या के चलते शहर से बंद हुए कचरा उठान के कार्य पर नगर परिषद की समस्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन का कोई अधिकारी भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अब हर 300 मीटर की दूरी पर शहर की गलियों में केवल कचरा ही कचरा दिखाई देता है। किसान पिछले करीब एक महीने से डंपिंग यार्ड का स्थान बदलने के लिए अपनी मांग पर अटल हैं। वहीं अब नगर पालिका में कचरा उठान करने वाले ठेकेदार ने भी जोखिम न उठाने का फैसला लेते हुए पिछले एक सप्ताह से शहर से कचरा उठाना ही बंद कर दिया है। नपा में ठेके से अलग नियुक्त कर्मचारी कुछ जगहों पर कचरा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कचरे को डंप करना नपा के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है।
यहां है यह खराब हालात : शहर से ठेकेदार द्वारा कचरा उठान का कार्य न किए जाने से सफाई को लेकर पूरे शहर में अव्यवस्था का माहौल है। जिधर देखो उधर केवल कचरा ही दिखाई देता है। शहर का कोई भी कोना हो। सभी जगह कचरे की व्यवस्था का हाल बुरा है। शहर में प्रताप गेट, चंदाना गेट, सीवन गेट, माता गेट, कबूतर चौक, जींद रोड, मेन बाजार, रेलवे गेट, तलाई बाजार, कमेटी चौक, खुराना रोड, सुभाष नगर, राजकीय कन्या स्कूल गीता भवन के समीप, करनाल रोड, ढांड रोड व अंबाला रोड सहित शहर की अन्य किसी भी जगह पर कोई सफाई नहीं है। वहीं नपा के अधिकारियों का कहना है धीरे धीरे शहर की कॉलोनियों में एक एक करके कचरा उठान का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कचरा निस्तारण का कर रहे प्रयास : मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि इस समस्या से भी सफाई व कचरा डंप करने वाले कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से कचरा निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाता है। लेकिन किसान विरोध करना शुरू कर देते है।
पार्षदों ने किया मंथन, हल नहीं हुआ तो खटखाएंगे डीसी का दरवाजा : शहर में कचरे की समस्या पर सोमवार को कुछ पार्षदों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप के साथ इस समस्या के समाधान को लेकर बैठक में मंथन किया और इसके निपटारे को रणनीति बनाई। समस्या पर पार्षदों का कहना है कि वे स्वयं वार्ड के लोगों की सफाई की परेशानियों को लेकर काफी चिंतित है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पार्षदों ने कहा सभी जिला प्रशासनिक अधिकारी गांव फरल में फल्गु मेले में व्यस्त है। उन्हें शहर के लोगों की समस्या की कोई चिंता नहीं है। यदि डंपिंग यार्ड की समस्या का जल्द ही कोई समाधान नहीं हुआ तो वे डीसी का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

यह पार्षद रहे मौजूद : इस दौरान वार्ड नंबर 19 पार्षद प्रवीन उर्फ काला सांघन, वार्ड पांच से संजय भौरिया, वार्ड नंबर 12 से बलजीत रंगा, वार्ड नंबर 28 से मोहन शर्मा सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें