फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने नृत्य एंव गायन प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-35
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके मौदगिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं ने नृत्य एंव गायन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. वीके मौदगिल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं में छिपी प्रतिभा को पहचानने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया गया था। इस प्रतियोगिता के विजेता जोनल युवा महोत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन रवि शंकर, प्रियंका चहल, सुखदेव ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका राजेंद्र अरोड़ा, डा विजय शर्मा व दर्शन सिंह ने निभाई। इस मौके पर सांस्कृतिक विभाग से प्रियंका चहल, रविशंकर, सुखदेव, रोहताश कुमार व कुलविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिणाम इस प्रकार रहें : नृत्य प्रतियोगिता में हरियाणवी समूह नृत्य में आंचल की टीम प्रथम, पंजाबी समूह नृत्य में साक्षी की टीम प्रथम, परविंद्र और प्रीति द्वितीय, जनरल सोलो नृत्य में आभा प्रथम, ज्योति द्वितीय व आशा तृतीय रही। इसी प्रकार से गायन प्रतियोगिता के तहत हरियाणवी सोलो गायन में जानवी प्रथम, रितू द्वितीय, पंजाबी सोलो गायन में राजप्रीत प्रथम, शिवानी द्वितीय, पूजा तृतीय, पंजाबी समूह गायन में प्रतिभा और सिमरन प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें