फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग बिल जमा करवाकर आते थे, लेकिन अगले बिल में फिर जुड़ी मिलती थी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम में चार लाख का गबन, एएलएम पर केस
विज्ञापन

- लोग बिल जमा करवाकर आते थे, अगले बिल में फिर जुड़ी मिलती थी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत बिजली निगम में बिल जमा करवाने आने वाले लोगों के बिल जमा न होने पर जांच की गई तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई। विभागीय प्रारंभिक जांच में ही करीब 4 लाख 50 हजार रुपये का गबन मिला। एसडीओ ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की सिफारिश की। पुलिस ने आरोपी एएलएम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ भारत सिंह ने बताया कि लोग कार्यालय में बार-बार बिल जमा न होने की शिकायतें ले कर आ रहे थे। लोगों की शिकायत पर शक के आधार पर कार्यकारी अभियंता कैथल से ऑडिट के लिए लिखा। जिसमें पाया गया कि इस कार्यालय के आधीन कार्यरत कर्मचारी गोबिंद एएलएम कैशियर के पद पर कार्यरत है। उसके द्वारा प्रारंभिक जांच के अनुसार 450610 रुपये का गबन करना पाया गया है। इस मामले में और भी गंभीर जांच की आवश्यकता है। इसलिए आला अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपी एएलएम गोबिंद निवासी गाव मांडी कला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें