फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कलोनियों में बदहाल सीवरेज में सुधार की पार्षदों ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर समस्या को लेकर एक्सइएन से मिले पार्षद
विज्ञापन

- समस्या का समाधान न होने पर दी धरने की चेतावनी

फोटो नंबर 11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में स्थित 17 वार्डों की कॉलोनियों में सीवर की समस्या बरकरार है। बार-बार शिकायत देने के बावजूद इस समस्या के समाधान को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग आंखें मूंदकर बैठा है। समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को छह पार्षद विभाग के एक्सईएन से मिले। इस दौरान पार्षदों ने अगले 15 दिनों तक समस्या का समाधान न होने की स्थिति में विभाग के कार्यालय के आगे धरना देने की चेतावनी दी है।
एक्सईएन से मिलने वाले पार्षदों में वार्ड दो पार्षद विनोद सोनी, वार्ड 18 से प्रतिनिधि प्रवीन सिंगला, वार्ड 11 से सरदार हरजिंद्र सिह, वार्ड 19 से प्रवीन शर्मा उर्फ काला सांघन व बलजीत रंगा शामिल रहे। वहीं पार्षदों ने एक्सईएन से कहा कि उनकी समस्या पिछले चार महीनों से बरकरार है। कई बार विभाग के आला अधिकारियों को इसकी शिकायत भी दे चुके हैं। उसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पहले भी समस्याओं को लेकर दे चुके है धरना : विदित रहे कि पिछले वर्ष भी पार्षद सीवर की समस्या को लेकर विभाग के कार्यालय के आगे धरना दे चुके हैं। जिसके बाद विभाग द्वारा समस्या का समाधान करवाया गया था।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों को अधिक समस्या : वार्डों में जिन कॉलोनियों को अवैध घोषित किया गया है। वहां पर यह समस्या सबसे अधिक है। अवैध कालोनियों में कई महीने बीत जाते हैं सफाई हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें