फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागल के शहीद राजेश पुनिया का अंतिम भोग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भागल के शहीद का अंतिम भोग आज
विज्ञापन

गुहला-चीका। गत 20 अगस्त को कारगिल में शहीद हुए भागल के युवक राजेश पुनिया का अंतिम भोग उनकेे गांव में डाला जाएगा। अंतिम भोग में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए गांव के सरकारी स्कूल में इंतजाम किए गए हैं। शहीद के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम भोग के मौके पर हलका विधायक कुलवंत बाजीगर, सरकार के कई बड़े मंत्रियों व दूसरी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विदित रहे कि राजेश पुनिया कारगिल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था। बीस अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव भागल में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें