अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में जनवरी माह में लिंगानुपात बढ़कर 981 पहुंच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उत्साहित हैं। सिविल सर्जन डा. अशोक चौधरी की अध्यक्षता में पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन पुराना अस्पताल परिसर में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में किया गया। इस बैठक में जनवरी 2018 की जिला के लिंगानुपात पर विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर दर्ज जन्म रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी माह में जिले का लिंगानुपात 981 पाया गया।
सिविल सर्जन ने कहा कि विभाग द्वारा प्रसव पूर्व लिंग जांच तथा कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाता है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे संतुलित समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सिविल सर्जन ने कम लिंगानुपात वाले खंडों में संबंधित अधिकारियों को पीएनडीटी कार्यक्रम में विशेष रुचि लेकर कार्य करने को कहा। इस बैठक में जिला सलाहकार समिति ने स्थानीय अंबाला रोड स्थित बंसल अस्पताल के नजदीक रेडियंट डायग्नोस्टिक्स में रेडियोलोजिस्ट डा. गगन गुप्ता द्वारा नए अल्ट्रासाउंड खोलने व नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदे के आवेदन पर सहमती प्रदान की गई। बैठक में उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, पीओ आईसीडीएस रेणु पसरिचा, एडीए राजेश इंदौरा, समाजसेवी रामप्रसाद बंसल एवं जगमती मलिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जनवरी में 981 पहुंचा जिले में लिंगानुपात
पीएनडीटी कमेटी की सलाहकार समिति की बैठक में दी सीएमओ ने जानकारी
फोटो संख्या-12