फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में नौलथा की टीम प्रथम और राजौंद रहा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगर में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा स्पोर्ट्स क्लब राजौंद द्वारा करवाया गया था। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर व कांग्रेस नेत्री अनीता ढुल नेे कहा कि खेलों के माध्यम से ही खिलाड़ी अपने मुकाम तक पहुंच सकता है और देश, प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है।
विज्ञापन

रविवार को हुए मुकाबलों में 30 किलो भार वर्ग में नेशनल कबड्डी में नौलथा की टीम प्रथम रही व राजौंद की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 44 किलो भार वर्ग रोहेड़ा की टीम प्रथम व राजौंद ने दूसरा स्थान पाया। सर्कल कबड्डी में 55 किलोभार वर्ग में देवबन ने प्रथम स्थान प्राप्त करके 8100 रुपये का इनाम जीता। जबकि खरक पाड़वा की टीम दूसरे स्थान पर रही और 5100 रुपये का इनाम जीता। इस दौरान काका फौजी, राजू, सोनू राणा, कर्ण सिंह, नरेंद्र, मोहकम, जयपाल आर्य, संटी, विक्रम राणा, गखना राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन




कबड्डी नौलथा की टीम प्रथम, राजौंद रहा दूसरे स्थान पर
फोटो नंबर-36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें