अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 154 छात्रों, पुलिस कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर में एसपी आस्था मोदी ने युवाओं व पुलिस कर्मचारियों को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।
एसपी ने कहा कि रक्तदान के प्रति युवाओं में आई जागरूकता के चलते सड़क दुर्घटना में गंभीर रूरुप से घायल मरीजों की अस्पताल में खून कमी कारण होने वाले मौत ग्राफ में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पीआरओ ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसाइटी सचिव बलवान सिंह, डीटीओ, डा. बीरबल दलाल, डा. सचिन मांडले, काउंसलर विजेता, लैब टेक्नीशियन रमेश, सुरेंद्र पाल व रामधारी ने विशेष सहयोग दिया। शिविर में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, एसएचओ ट्रेफिक सब इंस्पेक्टर मंदीप सिंह, लिपिक शाखा इंचार्ज कस्तुरी लाल सहित विभिन्न चौकी व सीआईए से आए पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों ने रक्तदान किया गया। शिविर में जैड किंग की छात्राओं सहित विद्यार्थियों व स्टाफ ने रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रवक्ता ने बताया शिविर में कुल 177 रक्तदाताओं द्वारा पंजीकरण करवाया गया था। जिसमें रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 154 व्यक्तियों का ब्लड लिया गया।
154 पुलिस कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
ट्रैफिक पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
फोटो नंबर- 05