फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 पार्षदों के एकजुटता की सूचना पर खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
18 पार्षदों के एकजुटता की सूचना पर खलबली
विज्ञापन

सुबह से ही पार्षद जुटे रहे एक दूसरे से संपर्क में
पूर्व चेयरमैन ने कहा-संगठन का फैसला होगा मान्य, भाईचारे से भी दूर नीं
नए गुट में नाम सामने आने से कई पार्षद देते दिखे सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद चेयरमैन चुनने के मामले में 18 पार्षदों की एकजुटता की सूचना मिलते ही सुबह पार्षदों में खलबली मच गई। कई पार्षद सुबह ही दूसरे पार्षदों से संपर्क साधने में जुट गए। वहीं गुट में नाम सामने आने पर कई पार्षद एक दूसरे को सफाई देते दिखे।
विदित रहे कि भाजपा के बागी 13 पार्षदों व पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति गुट के कई पार्षदों द्वारा एकजुटता करते हुए 18 पार्षदों का नया गुट तैयार करने की बात सामने आई थी। इस गुट की बैठक के बाद मंगलवार को अखबारों में समाचार भी प्रकाशित हुआ। सुबह समाचार प्रकाशित होने के बाद पार्षदों में खलबली मच गई। जहां कई पार्षद इस गुट में शामिल पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों से संपर्क साधते नजर आए। वहीं नए गुट में सामने आ गए दो-तीन पार्षद प्रतिनिधि अपने-अपने पूर्व के गुट में सफाई देेते भी नजर आए।
विज्ञापन

नए गुट में शामिल विनोद शर्मा कठवाड़ ने कहा कि वे पार्षदों के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि शहर के विकास के लिए सभी पार्षद एकजुट होकर चेयरमैन के नाम पर सहमति बना सकें।
इसी तरह से नए गुट में शामिल राकेश सरदाना ने कहा कि सभी पार्षदों से निवेदन है कि वे पार्टीबाजी से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए पार्षद एकजुट हों। इसके लिए हम चेयरमैन बनने के लिए भी तैयार हैं, त्याग के लिए भी तैयार हैं। सभी तरह के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि चेयरमैन को लेकर संगठन का फैसला अंतिम तौर पर मान्य रहेगा। पार्षदों के भाईचारे के साथ हैं। संगठन के आदेशानुसार यदि भाईचारे में सर्वसम्मति से कोई फैसला होता है तो वह स्वीकार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें