फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो में सोनीपत बना ओवरऑल चॅपियपन, लड़कियों में कैथल ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ताईक्वांडो में सोनीपत बना ओवरऑल चैंपियन, लड़कियों में कैथल ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर 14 तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान करीब 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों व लड़कियों की अंडर 14 ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, अर्चरी की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
वीरवार को तीन दिन के अंडर 17 के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसमें शतरंज व कुछ एथलीट खेल भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी पूंडरी गुरुकुल, ताईक्वांडो व बॉक्सिंग प्रतियोगिता आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में हुई। अंतिम दिन तांईक्वांडो व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता के दौरान गुरुकुल पूंडरी के चेयरमैन कविराज शर्मा, कृष्ण आर्य, राजेश शर्मा, रवि वालिया, नरेश बनवाला, अमित मौदगिल, धर्म सिह मैहला, राजबीर सिह, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर धारीवाल, सहायक शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह, ईश्वर ढांडा, शिवचरण, जयप्रकाश, संदीप सौंगल, रामगोपाल, विजय, रामेश्वर, प्रतिभागी टीमों के प्रभारी, शिक्षा विभाग के डीपीई एवं पीटीआई सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लड़कों में 28 किलो भार वर्ग में कैथल के योगेश ने जींद के अर्शदीप को, 34 किलो भार वर्ग में झज्जर के आकाश ने जींद के नीरज, 36 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के आकाश ने रेवाड़ी के फैजल, 38 किलो भार वर्ग में सोनीपत के राहुल ने कैथल के रोहित, 40 किलो भार वर्ग में सोनीपत के शुभ ने अंबाला के करण को, पराजित किया। इसी प्रकार से लड़कों की फेंचिक प्रतियोगिता में ईपी में करनाल के नीर, रक्षित, जींद के विशाल, रोहतक के हिंमाशु, फॉयल में करनाल के अर्पित, फरीदाबाद के दक्ष, शेक में करनाल के निश्चय, जींद के अभिज्ञान, करनाल के दिवाक्ष च रोहतक के रौनक विजेता रहा। जबकि लड़कियों में ईपी में जींद की वंशिका, हर्षिता, पंचकूला की ईशिता, फॉयल में रोहतक की मधु, ज्योति व जींद की ज्योति विजेता रही। इसी प्रकार से सॉबर में फरीदाबाद की प्रज्ञा, जींद की जिया, याशिका व रोहतक की मोहिनी विजेता रही। तांईक्वांडों में लड़कियों में 28 प्वाइंट्स के साथ सोनीपत प्रथम, 22 प्वाइंट्स के साथ रेवाड़ी द्वितीय, 14 प्वाइंट्स के साथ कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कों में 63 प्वाइंट्स के साथ सोनीपत ने पहला, 55 प्वाइंट्स के साथ कैथल ने दूसरा व 39 प्वाइंट्स के साथ पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें