फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा राजपुरी डेरे के पास टुटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा राजपुरी डेरे के पास टूटी पुलिया का निर्माण शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाबा राजपुरी डेरे के पास टूटी पुलिया को ठीक करवाने का कार्य शुरू हो गया है। पुलिया के नजदीक मिट्टी डालकर ढलान बनाई जा रही है ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
अमर उजाला द्वारा 26 जुलाई को पुलिया टूटने के कारण श्रद्धालुओं को आने वाली समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अधिकारियों ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिया निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया। बाबा राजपुरी डेरे के पास चार मंदिर हैं, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इसके अलावा लोग शहर के भीड़ वाले इलाके से बचने के लिए इस मार्ग से निकल कर जाते हैं। श्रद्धालु बाबा राजपुरी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर, साईं बाबा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, बालाजी मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां पुलिस के टूटा होने के कारण उन्हें दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बताया कि पुलिया को ढलान के साथ बनवाया जा रहा है। ताकि वहां से निकलने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। जल्द ही पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें