ध्वस्त हुआ रेलवे अंडर पास नंबर 20
फोटो नंबर-30
कलायत। रेलवे स्टेशन सजूमा व गांव कुतुबपुर के बीच में पडने वाले रेलवे अंडर पास नंबर 20 के धंस जाने से रेत यातायात बुधवार रात्रि से ही बाधित है। बुधवार को हुई भारी बरसात के कारण अंडरपास की मिट्टी खिसक गई जिसके कारण से अंडरपास भराभरा कर पानी के साथ बह गया। अंडरपास के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रात्रि में 11.30 पर आने वाली रेल को रद्द कर दिया गया। रात में पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे पर कुछ नहीं हो पाया। वीरवार सुबह से ही रेलवे विभाग के डिविजनल इंजीनियर सिद्धू की देखरेख में बचाव का निर्माण कार्य चल रहा है। सिद्धू ने बताया कि अभी मामला काबू में नही आया है तथा रेल यातायात सुचारू होने में समय लगेगा। नरवाना की और से बोगियों के माध्यम से रोडी पत्थर मंगवाए जा रहे हैं। स्टेशन मास्टर रणधीर शर्मा ने बताया कि अंडरपास पुल के धंसने की सूचना मिलते ही साढ़े सात बजे आने वाली गाड़ी को पुल से पहले ही रोक दिया गया था। जानकारी अनुसार बात्ता, ब्राह्मणीवाला व दीवाल को जाने वाले संपर्क मार्ग पर बने इस अंडरपास का निर्माण चल रहा है।