पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी के पुस्तकालय को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकेडमी पंचकूला की ओर से निशुल्क पुस्तक वितरण योजना के तहत 200 पुस्तकें भेंट की गई। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. सिमरजीत कौर ने पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाकर विद्यार्थियों को विभिन्न विद्याओं की पुस्तकों से परिचित करवाते हुए उन्हें अधिक से अधिक समय पुस्तकों को पढ़ने व उन्हें जीवन पथ पर अपना मित्र समझने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पिछले दो महीनें से पुस्तकालय विभाग द्वारा हरियाणा सामान्य ज्ञान पर चल रही वर्कशाप का भी समापन किया। छात्रों ने इस वर्कशाप से हरियाणा के विभिन्न जिलों, संस्कृति, हरियाणा का इतिहास विषय पर प्रतियोगिता स्तर पर तैयारी करने का लाभ उठाया। इसके लिए छात्रों ने प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर का आभार जताया। संवाद