फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिता-पुत्र पर गोलियां चलाकर 20 हजार रुपये लूटे

Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बैंक से रुपये निकलवाकर आ रहे पिता-पुत्र पर बुधवार को चार आरोपियों ने अवैध हथियार से गोलियां चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में आरोपी उनसे 20 हजार रुपये नकदी लूटकर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव पबनावा निवासी राजकुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 19 सितंबर को वह और उसका छोटा बेटा गुरमीत सुबह 10-11 बजे के आस पास घर से मोटरसाइकिल पर बैंक में जा रहे थे। तभी गांव के ही सतीश ने फोन पर उनके घर से निकलने की सूचना संजीव, सुनील व रमेश को दे दी। उन्होंने गुरमीत के खाते से 20 हजार रुपये निकलवा लिए। वे पैसे निकलवाकर बैंक से थोड़ी ही दूर गए थे कि तभी एक कार में तीन व्यक्ति आए और उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी कार रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से उतरकर आरोपी संजीव ने अवैध हथियार से उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। गुरमीत को बाजू पर गोली लगी और वे मोटरसाइकिल से गिर गए। उनके नीचे गिरने के बाद कार में सवार अन्य दो व्यक्ति सुनील व रमेश हाथापाई करके नकदी छीनकर ले गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें