व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये व युवती का पर्स चोरी
कैथल। पूंडरी में एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और गांव शेरगढ़ में एक युवती का पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव फरल निवासी रघुबीर सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 29 अप्रैल को वह किसी काम से पूंडरी आया हुआ था। वहां पर अज्ञात आरोपी उसकी जेब से 20 हजार रुपये चोरी कर ले गया। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ऋषिनगर निवासी कपूरचंद ने सदर थाना में शिकायत दी कि 18 अप्रैल को उसकी बेटी मंजू गांव शेरगढ़ में गई हुई थी। वहां पर अज्ञात आरोपी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में गले का हार, मोबाइल, पाजेब व नकदी थी। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।