शुक्रवार को जिले में 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कसान, मलिकपरु, फिरोजपुर, मॉडल टाउन कैथल, ढांड, फतेहपुर, डीएवी स्कूल पूंडरी से दो, पाई स्थित निजी स्कूल से एक, पीएनबी बैंक से एक, उज्जीवन बैंक से दो, मुथुट फाइनेंस कारपोरेशन से एक, कर्मचारी कालोनी से एक, डीआईपीआरओ कार्यालय से एक, महादेव कालोनी से एक, सीवन गेट से एक, कोटड़ा से एक व डोगरा गेट से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
गत 17 नवंबर को जांच के लिए भेजे गए कोरोना सैंपलों में दो की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसमें गांव कसान का 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, वहीं गांव कोटड़ा की 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आईसोलेट कर संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है ताकि समय पर उनकी जांच करवाकर वायरस को फैलने से रोका जा सके। विभाग के एस एम ओ ने बताया कि 17 नवंबर को कैथल में आर टी पी सी आर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें दो केस पाजिटिव मिले है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।