फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने दो व्यक्तियों से 20 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव कौल निवासी सोनू व सूबा सिंह के खिलाफ पूंडरी थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में रघुबीर व कलावती ने बताया कि वे अपने-अपने लड़कों को अमेरिका भेजना चाहते थे। गांव कौल निवासी आरोपी सोनू से उनकी 2021 में मुलाकात हुई। उसने दोनों बच्चों को अमेरिका भेजने की बात कही और काम के लिए 64 लाख रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी सोनू ने उनकी मुलाकात कौल निवासी सुबा सिंह से करवाई। दोनों आरोपियों ने बच्चों को अमेरिका एक नंबर में भेजने का वादा किया। एक दिन आरोपी सोनू घर आया और बच्चे के पासपोर्ट ले गया। 15 जनवरी को सोनू के व्हाट्सएप नंबर से रघुबीर के बेटे गगनदीप व कलावती के बेटे विक्रम की दुबई जाने की टिकट आई। 16 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से गगनदीप व विक्रम को दुबई भेजा गया। फिर 24 जनवरी को गगनदीप को सर्बिया भेज दिया गया।
इसके बाद आरोपी सोनू कलावती के घर आकर आठ लाख रुपये ले गया। पैसे देने के दो दिन बाद विक्रम को दुबई से सर्बिया भेजा गया। बच्चों से बातचीत हुई तो पता चला कि उन्हें सर्बिया की माफिया गैंग के पास छोड़ रखा है। सोनू से बात की उसने बताया कि किसी कारणवश सर्बिया से टिकट नहीं हो पाई। इसके लिए उन्हें पहले यूनान भेजा जाएगा। माफिया इस काम में मदद करेगा। इसके बाद बच्चे यूनान पहुंचे वहां बॉर्डर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया गया और एक दिन पुलिस चौकी में रखा गया। अगले दिन पुलिस ने मैसेडोनिया के बॉर्डर के पास उन्हें छोड़ा तो वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चों के फोन व पैसे जब्त कर लिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तुर्की भेज दिया। तुर्की से बच्चों ने बातचीत हुई और फिर वे भारतीय नागरिक की मदद से बच्चे दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

जब जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। साथ ही जान से मारने और चोरी का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने जमीन बेचकर बच्चों को विदेश भेजने के पैसे एकत्रित किए थे। पूंडरी थाना के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि कौल निवासी सोनू व सुबा सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें