कलायत। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में सडीएम सत्यवान सिंह मान ने आमजन की शिकायतें सुनी। शिविर में 20 शिकायतें आई। इनमें आठ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं उपमंडल सत्र पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में उपमंडल सत्र पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की परिवार पहचान पत्र में डाटा को सही करने तथा पेंशन बनाने सहित अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया गया। समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। समाधान शिविर के दौरान लगातार नागरिकों की मूल समस्या जिसमें प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिजली एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। संवाद