कैथल। विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में अभी तक दो लाख 79 हजार 283 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। मंगलवार को जिला में 65 हजार 16 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। डीसी सुजान सिंह ने बताया कि गेहूं की कुल खरीद में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एक लाख 9 हजार 597 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1 लाख 2 हजार 313 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 37 हजार 927 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 29 हजार 444 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है।