फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 199 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल योग करते साधक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि नागरिक अस्पताल में पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन 199 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई। विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा थेरेपी से दिया गया उपचार। शिविर के दौरान मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया गया। शिविर में हाइड्रोथेरेपी (जल चिकित्सा), मिट्टी चिकित्सा, मिट्टी पट्टी, रेडियंट सन बाथ (सूर्य स्नान), सामान्य एवं स्थानीय मालिश व स्थानीय स्टीम बाथ प्रमुख रूप से शामिल रहे। मरीजों को योग व प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया गया। दहिया ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना, पारंपरिक प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देना तथा योग, प्राणायाम एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संवाद

नागरिक अस्पताल योग करते साधक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें