फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा कायम रखने के लिए डीएसपी किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईचारा कायम रखने के लिए डीएसपी ने किया प्रेरित
विज्ञापन

राजौंद। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हाल में डीएसपी विनोद शंकर ने लोगों की बैठक ली। उन्होंने लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव में भाईचारा कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कोई भी झगड़ा न करे और आपसी भाईचारा को कायम रखे। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाने में प्रशासन का भी सहयोग करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के समय समय पर आने वाले आदेशों का पालन करे और उनका सहयोग करे ताकि चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने भी लोगों को चुनाव संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर राजौंद थाना प्रभारी बीरभान, पूर्व सरपंच पवन राणा, पार्षद जगपाल, सुरेंद्र, सुल्तान, रवींद्र राणा, रोहित, सुशील, सतविंद्र उर्फ काका राणा, प्रमोद राणा, महेंद्र शर्मा, कमल, महीपाल सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें