फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से 247 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आज करेंगे 247 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम मनोहर लाल रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला में 247 करोड़ 6 लाख रुपये की विभिन्न 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इन विकास कार्यों में 29 करोड़ 24 लाख रुपये की धनराशि की लागत से पूरे हुए 4 विकास कार्यों का लोकार्पण और 217 करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि से पूर्ण की जाने वाली 8 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली 4 विकास परियोजनाओं में 1 करोड़ 70 लाख की लागत से पूंडरी में नवनिर्मित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, गुहला-चीका में 20 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से स्थापित राजकीय कन्या महाविद्यालय, कलायत में 4 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित लोक निर्माण विश्राम गृह तथा खानपुर में 2 करोड़ 96 लाख रुपये की धनराशि से नवनिर्मित खेल सुविधा केंद्र शामिल हैं। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 217 करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि से पूर्ण की जाने वाली 8 विकास परियोजनाओं कोा शिलान्यास भी किया जाएगा। इन विकास परियोजनाओं में 150 करोड़ रुपये की धनराशि से मुंदड़ी में स्थापित किया जाने वाला महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, 1 करोड़ रुपये की लागत से फतेहपुर माइनर का विस्तार, 12 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि से हाबड़ी सब-ब्रांच की रिमॉडलिंग, 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से मुन्नारेहड़ी माईनर की रिमोडलिंग, 4 करोड़ 72 लाख रुपये की धनराशि से पूंडरी माईनर की रिमोडलिंग, 1 करोड़ रुपये की लागत से कैलरम माईनर का रिहैबिलिटेशन, धेरड़ु गांव में 40 करोड़ रुपये की धनराशि से स्थापित किए जाने वाला नर्सिंग कॉलेज तथा 6 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से गुहला-चीका में पेयजल आपूर्ति में सुधार परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें