फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र में आरोही स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 24 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा 24 को
कलायत। आरोही मॉडल स्कूलों में आगामी शैक्षणिक प्रवेश के लिए परीक्षा संबंधी तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को प्राचार्य की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संबंधित खंड के खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी कुमार मंगला ने बताया कि आने वाले शैक्षणिक सत्र में आरोही मॉडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के 24 फरवरी रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी। जो छात्र छठी, सातवीं व आठवीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनकी परीक्षा सुबह के समय 10 से 12 बजे के बीच ली जाएगी, जबकि नौंवीं व ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा का समय बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक का निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ संबंधित स्कूल से प्राप्त किए जा सकते है। प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक परीक्षार्थी आवेदन फार्म पर 2 फोटो चस्पा कर इसे 22 फरवरी दोपहर 1 बजे तक जमा करवा सकते है। डॉ. मंगला ने बताया कि बैठक के प्रथम चरण में स्कूलों के मुखिया ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की बाधित होने वाली पढ़ाई की समस्या को रखा। डीईओ ने आश्वासन देते कहा कि जिला कैथल के तीनों ही आरोही मॉडल स्कूलों में एक सप्ताह में जिला कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें