बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
निर्मल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। निर्मल पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला कालेज कलायत की प्रधानाचार्य डॉ. नमिता ढाका मुख्यातिथि रही। मुख्यातिथि के साथ शिक्षाविद् पंडित रविदत्त निर्मल, पंडित विनोद निर्मल, प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुत ने सभागार में मौजूद सभी लोगों की आंखों को नम कर दिया व सशक्त संदेश दिया कि अब बेटी समाज के उत्थान के लिए सबसे अहम हिस्सा है। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन विनोद निर्मल ने कहा कि कलायत क्षेत्र में केवल यही स्कूल वास्तविक रूप से अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रविदत्त निर्मल, अरूण निर्मल, अंकुर निर्मल व स्टाफ सदस्य शामिल रहे।