प्रजातंत्र की विजय, खुशी का दिन : सुरजेवाला
कैथल। तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की जीत पूरे देश में प्रजातंत्र की विजय है। यह एक खुशी का दिन है, हर्ष की लहर है। इन चुनावों में मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा के कुशासन से जनता इतनी तंग आ चुकी है कि कई राज्यों में भाजपा को अपनी साख बचाने के भी लाले पड़ गए हैं। जो भाजपा के कुशासन को दर्शाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कड़ी मेहनत की। जिसका परिणाम है कि आज देश में कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने परचम लहराया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इन राज्यों में जनता ने जिस उत्साह के साथ कांग्रेस को जिताया है, राज्य की जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस पार्टी खरा उतरेगी।