राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 808 मामले
फोटो संख्या-50
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश एमएम धौंचक के आदेशानुसार शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में एमएम धौंचक जिला एवं सत्र न्यायधीश, हुक्म सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश, सुदीप गोयल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश, विवेक नासिर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश, मधुलिका मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, इंदु बाला अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश, मनोज दहिया सिविल न्यायाधीश, सौरभ शर्मा सिविल न्यायाधीश्स कैथल, उदय प्रताप सिविल न्यायाधीश कैथल, अरूण डाबला सिविल न्यायाधीश कैथल, अमित ग्रोवर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश गुहला डिविजन और जन उपयोगी अदालत के बैंच गठित किए गए थे। मैन पाल रामावत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1231 लंबित मामलों को रखा गया था। जिसमें से 808 मामलों का निपटारा किया गया। कुल मुबलिक 18311254 की राशि के विभिन्न अपराधिक, एनआईएक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबंधित विवाद मामले, राजस्व मामले अन्य मामलों का इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया है।