फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कैथल बना ओवरऑल चैंपियन, हिसार बना रनरअप

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कैथल बना ओवरऑल चैंपियन, हिसार बना रनरअप
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हरियाणवी संस्कृति को संजोकर रखने के लिए नौंवी से बारहवीं कक्षाओं की छात्राओं ने हरियाणवीं सोलों डांस व गु्रप डांस में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। समापन समारोह में शिक्षा विभाग की मौलिक शिक्षा की संयुक्त निदेशक पूजा चावरिया मुख्यातिथि के रुप में मौजूद रही। मुख्यातिथि ने कहा कि इस उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है, जो युवा महोत्सव के स्तर के समान है। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। विभाग के सहायक निदेशक कुलदीप महत्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी पूनम अहलावत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समापन समारोह में भाग लिया। डीपीसी दलीप सिंह एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच भी मौजूद रही।
विभाग के सहायक निदेशक कुलदीप महत्ता ने कहा कि भविष्य में शिक्षा विभाग द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग नही करने पर बल दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग की संगीत अध्यापिका प्रोमिला ने रागनी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। सुनीता गुलाटी व जितेंद्र राठौर ने उत्कृष्ट मंच संचालन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणामों में समूह गान कक्षा 5 से 8 श्रेणी में हिसार ने प्रथम, सोनीपत ने द्वितीय, झज्जर ने तृतीय, रोहतक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा समूह की लघु नाटिका प्रतियोगिता में हिसार प्रथम, पंचकूला द्वितीय, करनाल तृतीय एवं चरखीदादरी चौथे स्थान पर रहा। इसी प्रकार समूह गान कक्षा 9 से 12 श्रेणी में कैथल प्रथम, सोनीपत द्वितीय, झज्जर तृतीय एवं चरखी दादरी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। ओवर ऑल ट्राफी जिला कैथल को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूरजभान शांडिल्य, जितेंद्र पुरी, रमेश कैंदल, संतोष कैंदल, संजीव मौन, दिनेश कुमार ढांडा, अश्वनी बत्रा, बिजेंद्र कुमार, सुमन तंवर, तजिंद्र, सुरेश गुलशन, अश्वनी अरोड़ा, मनीष सिंगला, स्काउट मास्टर दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें