फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में विभाग ने पुराने बिलों के एकत्र किए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले दरबार में दी विभाग की योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

- आर्य धर्मशाला में लोक सेवा मंच के आह्वान पर बिजली विभाग की ओर से लगाया गया खुला दरबार
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। आर्य धर्मशाला में बुधवार को लोक सेवा मंच सीवन के आह्वान पर बिजली विभाग की ओर से खुला दरबार लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पंचायत समिति चेयरपर्सन अनीता मुंजाल ने शिरकत की। एसडीओ गुरदीप हांडा ने सरकार द्वारा दी जा रही ब्याज माफी स्कीम का लाभ उठाने, बिजली की कम दरों की सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कीम का लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुंजाल ने कहा कि इस प्रकार की स्कीमों का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे ऐसा प्रयास विभाग को करना चाहिए। मंच के प्रधान ओम प्रकाश मुटरेजा ने कहा कि बिजली की बचत ही बिजली का उत्पादन है। आप जितनी बिजली बचा सकते हो उससे आपका बिजली का बिल तो कम आएगा व राष्ट्र की ऊर्जा भी बढ़ेगी। इस मौके पर कुलदीप सिंह, राजबीर सिंह, जसवंत, शीनू बैनीवाल, सुखबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मोहन लाल, बीर सिंह, रोशन लाल मौजूद रहे। इस अवसर पर 77 लोगों ने आवेदन किए। खराब पड़े मीटरों में 6 लोगों के मीटर मौके पर ही बदल दिए गये। इसके साथ ही 14 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल माफी योजना का लाभ उठाया। इस अवसर पर बिल बकाया के एक लाख पांच हजार रुपये की राशि भरवाई गई। इस अवसर पर कुमारी संगीता, प्रवीन सैनी, भजन सैनी, सुनीता रानी, बरजिद्र सौथा, प्रगट सिंह, मेघ राज, अमरजीत मदान, प्रेम मदान, सुधीर तनेजा, अनिल संदूजा, विपिन रहेजा, जसवंत सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें