फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-प्लान 2041 के तहत विकसित होने वाले 17 शहरों में कैथल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
डी-प्लान 2041 के तहत विकसित होने वाले 17 शहरों में कैथल भी शामिल
विज्ञापन

सीटीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा प्रदेश के 17 शहरों को डी-2041 के लिए विकसित करने के लिए चुना है। जिसमें कैथल शहर भी शामिल है। इसके लिए जो योजना तैयार की जाएगी, उसकी जिमेवारी जयपुर की यशी कंसलटेंशी एजेंसी को आंकड़े एकत्रित करने के लिए दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे अमरूत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए 2041 हेतू विकास योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सीटीएम विजेंद्र हुड्डा ने लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबंधित एजेंसी द्वारा वांछित आंकड़े मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन 17 शहरों में कैथल, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, भिवानी, बहादुरगढ़, पलवल, सिरसा, जींद, करनाल, फरीदाबाद, अंबाला शहर, पानीपत, थानेसर, यमुनानगर, सोनीपत व पंचकूला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा आंकड़े एकत्रित करने के बाद संबंधित क्षेत्र में सर्वेक्षण किया जाएगा तथा वर्ष 2041 की विकास योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीसी धर्मवीर सिंह द्वारा एक समिति का भी गठन किया जाएगा। नगर परिषद/नगर पालिका क्षेत्रों के लिए कार्यकारी अधिकारी/सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने अमरूत मिशन के बारें में बताया कि यह केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा मिशन है, जिसके तहत शहरी विकास की रूप रेखा तैयार की जानी है। एजेंसी के प्रतिनिधि यश पटेल ने बताया कि वे संबंधित विभाग से आंकड़े एकत्रित करने के बाद मौजूदा संसाधनों की मैपिंग के साथ-साथ 2041 हेतू विकास योजना भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें