फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनवाने पर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युष्मान भारत योजना में कार्ड बनवाने पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

एसएमओ ने समझा-बुझाकर किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनवाने को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। जिस कारण इस योजना के काम में लगे कर्मचारी सीट छोड़कर फरार हो गए। बाद में एसएमओ ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि बिना लाइन व सिफारिश वाले लोगों के ही कार्ड बनाए जा रहे हैं। जो सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं है। शोर-शराबे को लेकर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे, जब लोग शांत नहीं हुए तो अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद एसएमओ डा. आरडी चावला मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कर काम शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें