फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में रखे कूलरों में पानी ना डाला जाए-डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कार्यालयों में रखे कूलरों में न डाला जाए पानी’
विज्ञापन

डीसी ने जिलास्तरीय मलेरिया समिति की बैठक में जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने जिलास्तरीय मलेरिया कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों में रखे कूलरों में पानी न डाला जाए और पूरी निष्ठा के साथ प्रयास किए जाएं, ताकि डेंगू व मलेरिया का लारवा न पनप सके।
स्वास्थ्य विभाग की जिलास्तरीय मलेरिया कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे ग्रामीण स्तर पर फॉगिंग करवाएं तथा कैथल नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्र में फॉगिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन महाप्रबंधक को आदेश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि कबाड़ में पड़े पुराने टायरों में लारवा न पनपने पाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घरों व कबाड़ की दुकानों के खुले गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए यह अनिवार्य है कि मच्छरों को पनपने से रोका जाए। इसके लिए अपने घरों केे आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन बीमारियों से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मौके पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, गुहला एसडीएम संजय कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, डा. केके शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें