फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाना गेट पर सडक़े टूटी, स्ट्रीट लाईटें भी हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाना गेट पर सड़कें टूटी, स्ट्रीट लाइटें भी हुई खराब
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का कोई समाधान, लोगों को परेशानी
अमर उजाला सर्वे अभियान
फोटो नंबर-1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट पर सड़कों के खस्ताहाल होने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पर मुख्य चौक से लेकर शहीद भगत सिंह, मेन बाजार, प्रताप गेट व चंदाना गांव में जाने वाली सड़कों के बीचो-बीच गहरे गड्ढे बने है। जिससे यहां के कॉलोनीवासी व राहगीर कई बार चोटिल हो चुके हैं।
समस्या ज्यों की त्यों बनी : कॉलोनीवासी सुरेंद्र मित्तल ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों की जानकारी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के पास नहीं है। कोई भी अधिकारी इस समस्या पर गौर फरमाता तो इसका समाधान आसानी से हो जाता है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यहां पर रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द हो समाधान : शहरवासी मनदीप ने कहा कि चंदाना गेट का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां से आधे से अधिक शहरवासियों का गुजरना होता है। यहां पर परेशानी होना शहर के आधे से अधिक कालोनियों के लोगों की परेशानी है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
स्ट्रीट लाइटें भी हैं खराब : शहरवासी राजकुमार ने बताया कि सड़कों के खस्ताहाल होने के साथ यहां पर स्ट्रीट लाइटों का भी कोई प्रंबध नहीं किया गया। यहां बल्ब तो ठीक है। लेकिन पोल पर लगाए गए स्विचों में खराबी है जिसे पिछले लंबे समय से ठीक नहीं करवाया जा रहा।
विज्ञापन

बजट कराऊंगा पास : वार्ड नंबर 23 के पार्षद गोबिंद गोपाल सैनी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए हाउस की मीटिंग में इस मुद्दे को उठाकर इसके लिए बजट पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें