सांसद राजकुमार सैनी के गांव मोखरा में जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या-मांडी
कैथल। लोकतंत्र सुरक्षा मंच की एक बैठक जिला अध्यक्ष श्यामलाल मांडी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि गांव मोखरा में सांसद राजकुमार सैनी को जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि सरकार लठतंत्र के आगे झुकती हुई नजर आ रही है। लोकतंत्र सुरक्षा मंच इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। सरकार को चाहिए कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को प्रदेश में बैठक व कार्यक्रम करने के लिए विशेष प्रबंध करे। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी लगातार सामने आ रही है। जिसे छुपाया नहीं जा सकता। पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली भी जाति विशेष के लोगों ने जब रोकने की कोशिश की थी। तब भी पूरी बीजेपी सरकार नाकाम नजर आ रही थी और जो लोग विरोध रहे थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और करोड़ो रुपये खर्च कर मिलट्री के जरिए सरकार को अपनी रैली करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि एक बार फिर हरियाणा की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। जिससे जनता में पूरा रोष है। इस मौके पर कुशलपाल कठवाड़, संजीव बाता, सुरेंद्र शर्मा, गौरव वर्मा, नरेश खनौदा, रमन शर्मा मौजूद रहे।