फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश न मिलने पर अभिभावकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
134ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश न मिलने पर अभिभावकों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। निजी स्कूलों में 134ए के तहत प्रवेश न मिलने के चलते बच्चों के साथ अभिभावकों में गहरा रोष है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे अभिभावक व बच्चों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुमन, सोनू, धनपत, मुनीष, विकास, शमशेर, फुल कुमार, प्रीति, रोहताश, मोहित, सोमा, पवन कुमार व राजेश आदि ने बताया कि परीक्षा में मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने के बाद भी निजी स्कूलों द्वारा उनके बच्चों को प्रवेश नही दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसी कोई भी सूची उनके पास नहीं आई। अभिभावकों का कहना है कि सरकार इसके प्रति कहीं भी गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने अभिभावकों को बताया कि परीक्षा परिणाम के पश्चात जो भी मेरिट सूची तैयार हुई उसे कार्यालय के बाहर बोर्ड पर लगाया हुआ है। वहीं इसकी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से भी संबंधित स्कूलों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें