अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद में वीरवार को आयोजित होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस द्वारा जींद की ओर जाने वाले रास्तों पर नाके लगाएं हैं। जिसमें पुलिस कर्मचारी व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसी कड़ी में कोयल कॉम्प्लेक्स में एडीजीपी शकील अहमद ने एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। यह बैठक पूरे एक घंटे तक चली। जिसमें एडीजीपी मोहम्मद अकील ने एसपी आस्था मोदी से मिलकर उचित दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन में सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्ज व पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की बैठक लेकर उचित आदेश दिए। इसी के तहत बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया है।
पुलिस ने तैयार किया रोड मैप : एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जींद की ओर मोटरसाइकिल सवार समर्थकों की सुरक्षा के लिए रोड मैप तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से रोडवेज व सहकारी समिति की बसों को छोड़कर विभिन्न कॉमर्शियल व भारी वाहनों का इस रास्ते पर प्रतिबंध रहेगा। जींद रोड पर सुरक्षा के तहत एंबुलेंस, क्रेन, फायरब्रिगेड, वाटर कैनन वाहन तैनात किए जाएंगे।
यहां लगाए नाके, ऐेसे होगी सुरक्षा :
सुरक्षा के मद्देनजर जींद की ओर जाने वाले रास्ते पर 16 नाके स्थापित किए गए हैं। गश्त के लिए 20 पीसीआर व राइडर पार्टियां तैनात कर दी गई। किसी भी अप्रिय घटना या वारदात से निपटने के लिए कैथल के विभिन्न मार्गों पर 6 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी, एक महिला कंपनी सहित 7 जिला पुलिस की कंपनी व 3 एचपीए मधुबन पुलिस की कंपनीयों सहित कुल 16 कंपनी डिप्लॉयड की गई है। जिला में अमन चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात की गई पुलिस व अर्धसैनिक बलों को इस दौरान उपद्रवी व असामाजिक तत्वों से सख्ती पुर्वक निपटने के आदेश दिए गये है।
किठाना चौकी पर रिजर्व फोर्स नियुक्त :
जींद रोड किठाना चौकी के नजदीक नाके पर एक रिजर्व नियुक्त की गई है। टी प्वाइंट जींद-अलेवा रोड राजौंद, टी प्वाइंट नजदीक सरकारी स्कूल बीरबांगड़ा रोड राजौंद, गांव रोहेड़ा-खेड़ी बुल्लांवाली रोड, कैंची चौक कलायत, तितरम मोड़ तितरम, कैंची चौंक जींद रोड देबन, फरल चौक पुंडरी, पंचमुखी चौक ढांड, ढांड चौक बाईपास कैथल, अंबाला रोड बाईपास, करनाल रोड बाईपास, पेहवा चौक, सीवन रोड बाईपास तथा जींद रोड बाईपास सहित 16 बिंदुओं पर पुलिस व अर्धसैनिक बल द्वारा 14 फरवरी की सुबह से नाकाबंदी की जा रही है।
फ्लैग- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजीपी ने की पुलिस अधिकारियों के साथ माथापच्ची
हेडिंग- जींद जाने वाले रास्ते पर 16 नाके बनाए, गश्त के लिए 20 पीसीआर व राइडर तैनात
-भारी वाहनों के जींद जाने पर रहेगा प्रतिबंध, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
फोटो नंबर-17 से 21