फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साजिश के तहत मुख्याध्यापकों के पद खतम कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुहला-चीका। हाई स्कूल मुख्य अध्यापक एसोसिएशन हरियाणा की बैठक में जिला कैथल की कार्यकारिणी का गठन राज्य प्रधान कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। राज्य महासचिव रामफल शर्मा ने बताया कि जिला कैथल के लदाना चक्कू स्कूल के हैडमास्टर तरसेम सिंह को जिला प्रधान, बलवान सिंह महासचिव, शशीकिरण उपप्रधान, वीना रानी कोषाध्यक्ष, सत्यपाल शर्मा मीडिया प्रभारी, जयभगवान शर्मा, सतीश नागपाल, हाकम सिंह को जिला कार्यकारिणी में सलाहकार नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी व अन्य सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान कुलभूषण शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार एक साजिश के तहत हाई स्कूलों की संख्या घटाकर मुख्याध्यापकों के पदों पदोन्नति के रास्ते बंद करने जा रही है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिडल स्कूल को सीधे वरिष्ठ माध्यमिक बनाना किसी भी रूप से तर्कसंगत नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ सुखदेव सिंह, कृष्ण चंद शर्मा उप-प्रधान, संजय गर्ग, पवन शर्मा प्रेस सचिव, सुरेंद्र गोयल राज्य कोषाध्यक्ष, अजैब सिंह चंद्रपाल, प्रेम सिंह मलिक सलाहकार व ईश्वर चंद शर्मा मुख्य सलाहकार उपस्थित थे।

एक साजिश के तहत मुख्याध्यापकों के पद खतम कर रही है सरकार
हाई स्कूल मुख्याध्यापक एसोसिएशन का जिला इकाई का चुनाव संपन्न
फोटो संख्या-53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें