फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने नकशे में शामिल बाता में रोड अंडर ब्रिज नहीं बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘एनएचएआई ने नहीं बनाया नक्शे में शामिल बात्ता में रोड अंडर ब्रिज’

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा तितरम से हिसार तक नेशनल हाईवे नंबर 52 पर गांव बात्ता के बस अड्डे पर रोड अंडर ब्रिज बनाना था। ताकि लोग सड़क के दूसरी ओर स्थित अपने खेतों में आ-जा सकें। साथ ही लिंक मार्ग से दूसरे गांवों के लोगों को भी परेशानी ना हो। एनएचएआई ने गांव के इस बस अड्डे पर तो पुल बनाया नहीं, इससे आगे बना दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। गांव बात्ता सहित ब्राह्मणीवाला, रोहेड़ियां व सड़क के दूसरी ओर स्थित गांवों के लोग काफी परेशान हैं। माजरा ने कहा कि उन्होंने जब पता करवाया तो जानकारी मिली कि एनएचएआई द्वारा तैयार किए गए प्लान में बात्ता बस अड्डे पर पुल स्वीकृत है। ना जाने क्यों निर्माण एजेंसी ने यह पुल बनाया ही नहीं। गांव से कुछ दूरी पर एक रोड अंडर ब्रिज जरूर बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मसला है। या तो किसी के दबाव में या फिर निर्माण एजेंसी ने बड़ी लापरवाही बरती है। जिस कारण जनता परेशान है। उनकी मांग है कि एनएचएआई गांव बात्ता के बस अड्डे पर ही यह पुल बनाए। साथ ही गांव रामगढ़ के निकट सड़क पर नीचे का पुल बेहद आवश्यक है। यहां दर्जन भर गांवों के लोगों को आना-जाना होता है। यह सड़क दुर्घटनाओं का संभावित इलाका है। ऐसे में यहां भी पुल ना बनाकर एनएचएआई ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वे इन दोनों मांगों को लेकर हरियाणा के लोक निर्माण विभाग मंत्री सहित सीएम हरियाणा से भी मिलेंगे। यदि फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो इस धांधली को लेकर धरना-प्रदर्शन व जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की जा सकती है।
विज्ञापन

माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, अतिथि अध्यापकों को नियमित करने जैसे वायदे किए थे। जो आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। ताऊ देवी लाल ने जिस ट्रैक्टर को टैक्स मुक्त करवाया था, भाजपा ने उस पर भी जीएसटी व टोल टेक्स लगा दिया है। साथ ही ट्रैक्टर के टायरों पर भी जीएसटी लगा दी। जो किसानों के साथ लूट है। इनेलो द्वारा टोल टेक्स के विरोध में 11 दिसंबर से सभी टोल नाकों पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत घरौंडा से की जाएगी। इसके बाद यह विरोध 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगाई जा रही। स्वर्ण जयंती, गीता जयंती सहित जयंती समारोहों पर अरबों रुपये पानी की तरह से बहाया जा रहा है। बिजली बिलों के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। एक आदमी जो 10 से 12 हजार रुपये में अपना गुजारा कर रहा है, उसका बिजली बिल आठ से नौ हजार रुपये आ रहा हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामचंद्र करोड़ा, हरदीप सिंह एडवोकेट व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



लोगों को परेशानी, स्वीकृति के बावजूद सड़क के नीचे पास ना मिलने के कारण बात्ता के लोगों को काटने पड़ रहे चक्कर
गांव के बस अड्डे पर ही स्वीकृत था रोड अंडर ब्रिज-माजरा
ग्रामीण बोले- पीडब्ल्यूडी मंत्री से लेकर सीएम तक उठाई जाएगी आवाज
सुनवाई ना होने पर होगा आंदोलन
फोटो संख्या-16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें