मिठाई की दुकानों से भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग के नेतृत्व में मिठाइयों की दुकानों व मिठाई बनाने के स्थानों की जांच की गई। सैंपल टीम की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद करके गायब हो गए। मिठाई की दुकानों के अलावा किरयाना की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद हो गई। डॉ. बलविंद्र ने बताया कि त्यौहारों के मौसम में मिठाईयों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मिठाईयों व वर्कशाप से पांच सैंपल लिए गए हैं जिन्हें फूड लैब चंडीगढ़ भिजवा दिया गया है।