फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों में शहर में रातें होंगी जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिनों में शहर में रातें होंगी जगमग
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा ने वीरवार को परिषद कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक कर विकास संबंधी कई फैसले लिए। बैठक में 13 असंतुष्ट पार्षदों के अलावा कांग्रेस गुट के पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में डॉ. थरेजा ने सबसे पहले शहर में स्ट्रीट लाइटों के लिए नियुक्त ठेकेदार को तलब किया। उनसे शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की और कहा कि अब पार्षद स्ट्रीट लाइटों को नहीं देखेंगे कि वे खराब है या नहीं। यह जिम्मेवारी ठेकेदार की है। ठेकेदार के व्यक्ति रात को खुद देखें कि कौन सी लाइट खराब है, कौन सी ठीक। लाइटें ठीक करने के लिए लंबित 2 लाख 19 हजार रुपये का भुगतान करने का फैसला करते हुए चेयरमैन ने कहा कि शहर में अगले 15 दिनों के अंदर रात को पूरा शहर जगमग नजर आए। जिस वार्ड में लाइट ठीक हो, उस वार्ड के पार्षद से लिखवाने के बाद ही भुगतान होगा।
चिल्ड्रन पार्क के बिजली कनेक्शन को काटे जाने की जानकारी की गई तो पता चला कि 12 लाख रुपये का बिल लंबित है। जिस पर तुरंत प्रभाव से विभाग को 6 लाख रुपये की राशि देने का फैसला हुआ। ताकि कनेक्शन जुड़वाए जा सकें। चेयरमैन ने कहा कि उक्त दो फैसलों के अलावा शहर में आउटसोर्सिंग आधार पर लगाए गए 110 कर्मचारियों से संबंधित ठेकेदार को बुलाकर लिस्ट मांगी गई है। ताकि पार्षदों को इस बात की जानकारी हो। पार्षद द्वारा लिखे जाने के बाद ही संबंधित वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारी के वेतन का भुगतान होगा। इसी तरह से कचरा उठान के लिए नियुक्त 30 डीसी रेट कर्मचारियों को भी बुलाकर निर्देश दिए गए कि वे शहर में नियमित रूप से सफाई कार्य करें। यदि कोई खामी पाई जाती है तो सख्ती से काम लिया जाएगा। पार्षद मोहन लाल शर्मा ने बताया कि बैठक में एमई, सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सफाई दरोगा खुद सफाई व शहर में अन्य कार्यों पर नजर रखने के लिए शहर में रहेंगे। 4 बजे वे परिषद कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग शुरू :
शहर में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से निपटने के लिए वीरवार से ही फागिंग का काम शुरू करवा दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि सभी वार्डों में बारिश के पानी को देखत हुए फॉगिंग कार्य तेज करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद धर्मबीर भोला, दलबीर भान, संजय भौरिया, केसरदास, संजय गर्ग, हरजिंद्र सिंह, वीरेंद्र बिल्लू, प्रवीण सिंगला, नरेश मित्तल, प्रवीण सिंगला, मोहन लाल शर्मा, बलजीत रंगा, डा. महेंद्र थरेजा, कृष्ण मित्तल, सुरेश कश्यप पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें